बुधवार, 10 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 10 Mar 2021 01:27:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 10 मार्च, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 10 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।           
बृषभ : असीम प्रतिभाओ के बावजूद भी आपका हीन भाव महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। अत: इस स्वभाव को सुधारें। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा। जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।     
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा।      
कर्क : परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी।  भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।         
सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।           
कन्या : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन चिंतित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें।    
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।      
धनु : दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक दिशा में सक्रिय करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।        
मकर : सगे-संबंधों में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।               
कुंभ : दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।          
मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।  लक्ष्य व कार्यक्षेत्र में संलग्नता को महत्व दें।  



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment