मंगलवार, 9 मार्च, 2021 का राशिफल

Last Updated 09 Mar 2021 12:28:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 9 मार्च, 2021 का राशिफल।




मंगलवार, 9 मार्च, 2021 का राशिफल

मेष : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे।   

बृषभ : उच्च महत्वाकांक्षाएं जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयासरत हों। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें।

मिथुन : कोई अप्रत्यासित समाचार अचम्भित कर सकता है। आपका कहीं-कहीं अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।            

कर्क : असमाजिक तत्वों से दूरी बनाने का प्रयास करें। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।       

सिंह : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।       

कन्या : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।       

तुला : पुरानी मर्मस्पर्शी बातें आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती हैं। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को दुखित करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को दुखित कर सकती हैं।       

वृश्चिक : मन को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करते हुए स्वयं को ऊर्जावान बनाये रखें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। कायरे की अत्याधिकता से मन बोझिल होगा।  

धनु : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। मधुरवाणी से सगे-संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार करेगा।         

मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।        

कुंभ : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों विमुख न हों। पूरा दिन अध्यात्मिक एवं धार्मिक कायरें में ब्यतीत होगा। कुछ नये कायरें में ब्यस्तता बढ़ेगी।            

मीन : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment