7 से 13 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 06 Mar 2021 11:23:52 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 से 13 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


7 से 13 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में ब्यस्त रहेंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।  
वृषभ-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी। 

मिथुन-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। वाणी पर संयम रख मधुरता लाने का प्रयास करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओें एवं आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातो का बुरा न माने।    
कर्क-कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। आर्थिक प्रगति के लिए मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से उत्साहित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।   
सिंह-मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक चिंताएं मन में उत्पन्न होंगी। आकस्मिक कोई नई आशा की किरण जगेगी। अच्छे विचार प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। शिक्षार्थियों को रविवार एवं सोमवार को महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंतित होना पड़ेगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन परेशान होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। देनदारियां हतोत्साहित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा। शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा।  
तुला-कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। परिवार में छोटी बात भी तनाव का कारण बन सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की  सक्रियता से सावधान रहें। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाने का प्रयास करें।
वृश्चिक-कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। मन पर अनैतिक विचारों को प्रभावी न होने दें। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भविष्य संबंधी चिंताएं परेशान करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूलता रहेगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
धनु-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक होगा। नकारात्मकता एवं चिंताएं छोड़ सकारात्मक दिशा की ओर परिश्रम हेतु केंद्रित हों। 
पुरानी समस्याएं हल होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। रविवार एवं सोमवार को कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। यह सप्ताह ब्यस्तता भरा होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। सोमवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असंतुष्टि संभव। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।   
कुंभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। घरेलू उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। रविवार एवं मंगलवार को एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। अच्छी संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। विषम स्थितियों में धैर्य अथवा संयम से काम लें। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-राजकीय कर्मचारियों के लिए समं ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार से संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।

समयलाइव डेस्क


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment