14 से 20 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 14 Mar 2021 12:08:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 से 20 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


14 से 20 मार्च, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह आपको भाग्य का अनुपम सहयोग मजबूती से मिल रहा है। योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मन को सकारात्मक दिशा दें। बीती बातों को भूलें। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय के योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-नई स्थितियों से नई प्रतिभा निखरेगी। प्रतिभावान होने के साथ-साथ थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। जरूरी कार्यों में आलस्य न करें।  

मिथुन-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में प्रसन्नचित रहें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आपका मन परेशान होगा। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्योंकि आपके उपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियन्तण्ररखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

कर्क-इस सप्ताह संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नई चुनौतियां आपके समक्ष रहेंगी। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होनेमें असमर्थ होगा। व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा द्वारा अपनी महत्ता साबित करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
सिंह-सामाजिक संबंधों को प्रभावित न होने दें। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। परिवार को एकजुट रखने हेतु प्रयत्नशील होंगे। सामाजिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति आप में अवसाद ला सकती है। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। गलत लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। 
कन्या-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कायार्ें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-इस सप्ताह अत्यधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बनेगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति होगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। आपका मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।  
वृश्चिक-परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से आपकी छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। 
धनु-यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। 
मकर-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। हड़बडी व जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है, जिससे आप अक्सर नुकसान उठाते हैं। इसे सुधारें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। 
कुंभ-पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। रविवार एवं  सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साहित होगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रिय होंगे। 
मीन-किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रियता बढ़ेगी। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: इसे जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।       



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment