बुधवार, 17 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 17 Feb 2021 01:13:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 17 फरवरी, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 17 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगे।    
बृषभ : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कत्र्वयों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे।  
मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयास करें। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अच्छे आचार-विचार से लोकप्रिय बनेंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे।      
कर्क : किसी नये क्षेत्र में उत्साह का अनुभव होगा। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।    
सिंह : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नयी योजना पर विचारमग्न होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव होगा।
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है। मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से ग्रसित होगा।    

तुला : बीती बातों को सोचकर आपना मन व समय खराब न करें। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा। निराशावादी विचारों का त्याग कर आशावादी विचारों से प्रभावित रहें।
वृश्चिक : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।       
धनु : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अनावयक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं।       
मकर : परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता बनी रहेगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।       
कुंभ : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।         
मीन : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। शासन-सत्ता एवं राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोग क्रियाशील होंगे। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment