बृहस्पतिवार, 18 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 18 Feb 2021 05:03:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 18 फरवरी, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 18 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित रहेगा। रोजगार-पेशे से संबंधित यात्रा में अवरोध संभव। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभ के आसार बन रहे हैं।       
बृषभ : सगे-संबंधों में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। स्वयं पर भरेासा करें। आय-व्यय पर संतुलन बनाने की चेष्ठा करें। योजनाओं सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। अर्थाभाववश चिंता संभव।     
मिथुन : किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन उत्साहित होगा। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन हतोत्साहित होगा। सगे-संबंधियों के प्रति कुछ नयी शिकायतें संभव।        
कर्क : आपका मन ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कोई नयी  जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।

सिंह : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।           
कन्या : छोटी-छोटी बातों पर क्रोधि न करें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा। समस्याओं के समाधान हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।     
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। नाजुक संबंधों में संतुलित व मधुर वाणी का प्रयोग करें। कोई हितैषी बिगड़े हुए संबंधों में सुधार कराएगा।         
वृश्चिक : सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें। रोजगार संबंधी कोई नयी योजना बनेगी। विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।     
धनु : नये समीकरण लाभकारी कार्य क्षमता के परिचायक होंगे। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयास करें। आलस्य का त्याग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।   
मकर : कोई नयी जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। रोजगार में प्रगति संभव। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।     
कुंभ : पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे।      
मीन : विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना नुकसानदेह होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन जुटाने में तत्पर होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment