सोमवार, 15 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 15 Feb 2021 12:01:58 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 15 फरवरी, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 15 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष: कुछ व्यावसायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।    
बृषभ: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। कार्य क्षेत्र में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।       
मिथुन: कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा।  सब कुछ ठीक होते हुए भी मन में शंका रहेगी।   
कर्क: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा की दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा।  
सिंह: पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को सवारें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार हैं।       

कन्या:  पुरानी बातों को भूल नए समय का स्वागत करें। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।       
तुला: आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। संबंधों में सरल व सहनशील बनें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।     
वृश्चिक: हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। आलस्य का त्याग करें। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गवाएं।       
धनु: दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करने का प्रयत्न करें।      
मकर: किसी संबंध में प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।    
कुंभ: बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। बकाया धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खान-पान में परहेज रखें।    
मीन: नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment