14 से 20 फरवरी, 2021 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 14 Feb 2021 12:17:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 से 20 फरवरी, 2021 का साप्ताहिक राशिफल।


14 से 20 फरवरी, 2021 का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह किसी कुंठा अथवा हीनभाव को लेकर कटुता न पैदा करें। प्रयासरत क्षेत्र में अवरोध संभव। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। किसी लंबी दूरी की  यात्रा की योजना बन सकती है।    
वृषभ-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में ब्यय का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।      

मिथुन-इस सप्ताह अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क-इस सप्ताह पुरानी समस्याओं के समाधान होंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु प्रयत्नशील होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।     
सिंह-इस सप्ताह प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन का भी योग है। किसी नये कार्य में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।   
कन्या-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। कुछ नये आसारों से आप अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का मिलेगा। भौतिक सुख बढ़ेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।      
तुला-अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। काफी दिनों से आपके ऊपर भावुकता हावी है, जिस कारण आप पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। एक साथ कई दायित्वों की पूर्ति हेतु मन परेशान होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव।। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
वृश्चिक-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी मार्मिक बातें आपका पीछा नहींंछोड़ रही है। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि इससे निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
धनु-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इसे संबंध मधुर बनेनंगे। समय बड़ा मूल्यवान है। इसे व्यर्थ में जाया न होने दें।  
राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्तता का रहेगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-परिवार में किसी अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। कार्य की पुरानी परिस्थितियाँ बदल गई है। अत: इसके अनुकूल नवीनतम ढ़ंग से सामना करने की आवश्यकता है। काल्पनिकता से परे यर्थात् की धरातल पर योजनाओं को सार्थक करें। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं  शनिवार को शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। नये धनागम के स्रोत बनेंगे। रोजगार क्षेत्र में आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां अरुचिकर लगेंगी। परिवारिक वातारण में भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी।  राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।  महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।  
मीन-इस सप्ताह सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में संलग्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों एवं आधुनिक तरीके से विकास करेंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। इस सप्ताह कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। अत: इस स्वभाव को सुधारने का प्रयास करें। परिजनो की बातों का बुरा न माने। घर-परिवार में व्यय का योग है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment