शुक्रवार, 12 फरवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 12 Feb 2021 02:42:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 12 फरवरी, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 12 फरवरी, 2021 का राशिफल

मेष : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें।
बृषभ : परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।  किसी भावनात्मक संबंध को लेकर मन संजीदा होगा।  नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए सही दिशा में चलें।
मिथुन : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता रहेगी।
कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु कुछ समय परिजनों के लिए भी निकालें।
सिंह : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।  व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।

कन्या : कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नयी व्यस्तताएं सामने आएंगी। थोड़ा धैर्यवान बने। अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने।
तुला : कुछ संबंधों को लेकर मन खिन्न होगा। कुछ नये उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण रहेंगे। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता मन को निराश करेगी। मस्तमौल मन व्यर्थ के कार्यों में समय गंवायेगा।
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे।
मकर : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। हमेशा मजाक के मूड में रहना ठीक नहीं हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।
कुंभ : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव।
मीन : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। किसी नये संबंध से लाभ संभव। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। प्रणय संबंधों में परिजनों के विरोध से दुखित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment