शुक्रवार, 15 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 15 Jan 2021 12:19:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 15 जनवरी, 2021 का राशिफल।


शुक्रवार, 15 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेगा। अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। इधर-उधर की बातें न कर अपने कर्तव्यों पर केंद्रित हों। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतों में व्यय का योग है।            
बृषभ : परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद निराश मन लाभ से वंचित होगा। सामाजिकता के निर्वहन में ब्यस्त रहेंगे।           
मिथुन : निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। आने वाली विषम समस्याओं से पूरी क्षमता के साथ संघर्ष करें।                
कर्क : संवेदनशीलता व सरलता से आपकी छबि निखरेगी। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। मन नयी कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा प्रबल होगी।         

सिंह : आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता का योग है। कुछ नयी प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता सतायेगी। घर में खुशहाली रहेगी।         
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। समय तो अच्छा चल रहा है किंतु इधर-उधर कीक बातें करना छबि को कुप्रभावित कर सकता है।          
तुला : कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। विषम स्थितियों के मध्य संयम से काम लें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार में ब्यस्तता से मन खिन्न होगा।         
वृश्चिक : अच्छी योजनाएं में आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी। निराश छोड़ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। समय अच्छा चल रहा है, सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।        
मकर : नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           
कुंभ : किसी निकट संबंधों से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान का योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।          
मीन : आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-ब्यय में असंतुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र मे कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment