बृहस्पतिवार, 14 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 14 Jan 2021 12:23:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 14 जनवरी, 2021 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 14 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : परिश्रम द्वारा मिल रहे नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नयी प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
बृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या सुधार सकारात्मकता की ओर केंद्रित हों। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मक को न पालें।
मिथुन : खराब संगत से दूरी बनाने का प्रयास करें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी।
कर्क : हर वक्त स्वयं को लाचार समझना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। आकस्मिक नयी आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति साधनाभाव से मन चिंतित होगा।

कन्या : किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृिद्ध होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे।
तुला : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।
वृश्चिक : आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नयी योजना उत्साहित करेगी। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच मधुरता बिखेरें।
धनु : कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
मकर : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। अत: इसमें सुधार लायें।
कुंभ : भौतिक जगत की चकाचौंध प्रभावित होंगे। अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तता से मन बोझिल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।
मीन : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेगें।  कार्यों की अत्याधिकता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी स्थिति होगी। भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment