बुधवार, 13 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 13 Jan 2021 01:36:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 13 जनवरी, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 13 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे संबंधों में कटुता पैदा हो। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
बृषभ : अच्छी अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएंगी। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : वाकपटुता से संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। परिजनों के मध्य घर का वातावरण सामान्य ब्यतीत होगा। खानपान में थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है।
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। किसी पुराने संबंधी से भेंट की इच्छा प्रबल होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
सिंह : जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। मन को धार्मिक व ईश्वरीय आस्था में केंद्रित करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।

कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
तुला : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में आलस्य न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। अपने भविष्य को लेकर मन में चिंताएं पैदा होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : घर में खालीपन से मन परेशान होगा परन्तु परिजनों के सान्निध्य से सब कुछ सामान्य होगा। सगे-संबंधियों के मध्य कटु वाणी का प्रयोग न करें। अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
धनु : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी  घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी। सगे-संबंधों के मध्य अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी।
मकर : पारिवारिक चिंताएं मन में प्रभावी होंगी। अविवाहितों के विवाह तय होने संबंधी प्रक्रिया तेज होगी। परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोर दें। अत्याधिक कार्यभार से उत्साह में कमी आयेगी।
कुंभ : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा।
मीन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। भावनाओं पर  नियंत्रण रखें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment