10 से 16 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 10 Jan 2021 01:02:45 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 से 16 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल।


10 से 16 जनवरी, 2021 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-अपने मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। आर्थिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। योजनाबद्ध प्रयासों से प्रसन्न होंगे। धार्मिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता रहेगी। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का  योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि के शिकार होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। रोजगार में लाभ मिलेगा। भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। प्रतिभावान होने के साथ यदि एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें।    

मिथुन-आपके अंदर भरपूर क्षमता है, जरूरत है केवल धैर्य बनाए रखने की। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। दूसरों की आलोचना करना छोड़ें क्योंकि इससे सगे-संबंधों का अच्छा  लाभ प्राप्त करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। मन पूर्ण उत्साह के साथ समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाएं क्रियान्वित होंगी।
कर्क-महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा।  स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी महत्ता साबित करें। आपको प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए संबंधों में सौम्यता लायें। नई स्थितियों से प्रतिभा का संचार होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने।  
सिंह-इस सप्ताह नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। सगे-संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति से अवसादित हो सकते हैं। अत: मिलनसार बने रहें। संघर्ष के साथ नई सफलताएं भी मिलेंगी। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। भाग्य व वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
कन्या-पुरानी घटनाओं से प्रभावित रहेंगे किंतु इससे वर्तमान को प्रभावित न होने दें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। समय का पूर्ण उपयोग करें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।  रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन का भी भावनात्मक सहयोग मिलेगा।     
तुला-ऐसा तो नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी क्षमता के साथ कार्यरत रहें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव का कारण बनेगा। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्य हल होंगे। ईश्वरीय आस्था से मन शांति का अभास करेगा। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन में चिंता संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन पैदा होगा।   
वृश्चिक-कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में ब्यय संभव। परिजनों की छोटी-मोटी बात का बुरा न मानें। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु अपना ध्यान केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में गलत निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।  
धनु-इस सप्ताह मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से प्रभावित रहेगा। रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूरा सुखद सप्ताह रहेगा।
काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होंगे। दूसरों की आलोचना करने से छबि धूमिर हो सकती है। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।  
मकर-हड़बडी व जल्दबाजी करना नुकसानदायक है। अत: इसे सुधारें। व्यवहार कुशलता से संबंधों का लाभ प्राप्त करेंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय हो सकता है।   
कुंभ-पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें,  अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।  
मीन-यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति के साथ समझौता करके चलें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र में केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगे। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment