शुक्रवार, 8 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 08 Jan 2021 02:26:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 8 जनवरी, 2021 का राशिफल।




शुक्रवार, 8 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी।             
बृषभ : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।          
मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।       
कर्क : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।  

सिंह : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है। इस स्वभाव पर नियंत्रण रखें।        
कन्या : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।      
तुला : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन गलत निर्णय ले सकता है।          
वृश्चिक : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। लाभकारी संबंधों में नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूर्ण करें       
धनु : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।   
मकर : नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।           
कुंभ : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्सहित करेंगी।  सामाजिक संबंधों में सरल व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।    
मीन : किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंता संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment