सोमवार, 11 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 11 Jan 2021 05:08:39 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 11 जनवरी, 2021 का राशिफल।


सोमवार, 11 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छे भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। ध्यान रहें कि कोई भी महत्वपूर्ण संबंध विगड़ने न पायें। कुछ असामान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी।            
मिथुन : सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।  परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें।      
कर्क : मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।
सिंह : भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। व्यावसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।      

कन्या : बेकार के कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। उच्चस्तरीय संबंधों से निकटता का लाभ मिलेगा। कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी।
तुला : कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। नई दिशा में आपकी योजना आपकों उर्जावान बनाएंगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें।  शिक्षा में लापरवाही न बरतें।        
वृश्चिक : किसी संबंध में प्रगाढ़ता नीजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद जन्म दे सकती है। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।      
धनु :  अच्छा होगा कि परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आकलन करें। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न करें।            
मकर : नवीन संबंधों में आकषर्ण बढ़ेगी। किसी प्रणय संबंध को लेकर मन दुविधा में रहेगा। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें।
कुंभ : चापलूस तथा धूर्त या खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें। अपने अन्दर धैर्य व साहस बनाए रखें। वर्तमान में कठिनाईयों से  कर सामना करने का समय है। कुछ नई कठिनाईयों का बोध हो सकता है।         
मीन :  थोड़ा अर्थाभाव मन को परेशान कर सकता है। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती है। संबंधोें में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम् रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment