बुधवार, 6 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 06 Jan 2021 01:01:17 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 6 जनवरी, 2021 का राशिफल।


बुधवार, 6 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा।            
बृषभ : एक जैसी दिनचर्या से बोरियत होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा।          
मिथुन : सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बने। घर में बैठे-बैठे बोर होंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में मन केंद्रित होगा।              
कर्क : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं मन को रचनात्मक कार्य की ओर लगायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।    

सिंह : घर में खालीपन परेशान करेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।            
कन्या : भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। खाली समय का पूरा उपयोग करने का प्रयास करें।           
तुला : परिजनों के बीच सब कुछ समान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं परेशान करेंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।          
वृश्चिक : यह समय ईश्वरीय आस्था एवं रचनात्मक कार्य करने का है। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जरूरी कार्यों में आलस्य का त्याग करें। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा दें।       
धनु : घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।               
मकर : मन को कुछ रचनात्मक कार्य में ब्यस्त रखें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों की बातों को महत्व दें।   
कुंभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा। अपनी रचनात्मकता को सकारात्मक रूप दें।    
मीन : नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान कहा जाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment