मंगलवार, 5 जनवरी, 2021 का राशिफल

Last Updated 05 Jan 2021 12:40:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 5 जनवरी, 2021 का राशिफल।


मंगलवार, 5 जनवरी, 2021 का राशिफल

मेष : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मन कुछ असमान्यताओं का शिकार होगा। थोड़ा अर्थाभाव से परेशान रहेंगे।           
बृषभ : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।             
मिथुन : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। व्यहार कुशलता व वाक्पटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।                   
कर्क : आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।           

सिंह : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।               
कन्या : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नये क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परंपरावादी व स्वाभिमानी मन व्यावहारिक जगत से तालमेल बिठाने में असमर्थ रहेगा।                  
तुला : महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय है। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी।           
वृश्चिक : मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे।             
धनु : सगे-संबंधों में आलोचनात्मक रवैया छबि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
मकर : आपका मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। समस्याओं के समाधान से उत्साहित रहेंगे।      
कुंभ : हर स्थिति का नम्रतापूर्वक समना कर अच्छे व्यक्तित्व के परिचायक बनें। पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।           
मीन : विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। कोई व्यक्तिगत संबंध घर में विवाद ला सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment