सोमवार, 21 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 21 Dec 2020 12:05:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 21 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 21 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रीयता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे।        
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रीयता से आपके वर्चस्व में बृद्धि करेगी। अच्छी भावनाओं से सम्बन्धों में अच्छी छबि बनाएंगी।
मिथुन : मौसमों के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता आपेक्षित है। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।        
कर्क : अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।      
सिंह : नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपने प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।         

कन्या : किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबन्धों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में बृद्धि करेगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।
तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं आपेक्षित है। शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें।       
वृश्चिक : अपनी वाकपटुता से संबंधों से लोकप्रियता मिलेगा। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।      
धनु : अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण करें। नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।   
मकर : भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसमों के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें।     
कुंभ: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।  जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment