20 से 26 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 20 Dec 2020 12:08:22 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 से 26 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


20 से 26 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित  होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन परेशान होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।      
वृषभ-पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। कुछ नई शंकाएं  संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार नजर आएंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाओं से मकसद में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।      
मिथुन-मन मांगलिक कार्यों में केंद्रित होगा। शासन-सत्ता के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। पूर्वाग्रहवश से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।  

कर्क-कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
सिंह-कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपनी व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएांगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। कुछ आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। परिवार में कुछ बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।    
तुला-अवरोधित कार्यों का समाधान होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य सम्पन्न होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन का भी योग है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-किसी धार्मिक आयोजन में ब्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रो में मनोवांछित सफलता मिलेगी। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। कुछ नये आय के साधन सुलभ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियों की आशंका है। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता से अच्छी प्रगति करेंगे।
रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की  ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।   राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। सामाजिक व व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन भी संभव है। पारम्परिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। अत: इसमें सुधार लायें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय हो सकता है। कुछ नये आसार अदभुत क्षमता का प्रदर्शन करवाएंगे। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु प्रयत्नशील होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का सान्निध्य प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन- इस सप्ताह बीती बातों को भूलने का प्रयास करें। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को  शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment