शुक्रवार, 18 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 18 Dec 2020 12:20:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 18 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 18 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।       
बृषभ : आमदनी में वृद्धि का योग है। अविवाहितों के विवाह तय होने की अत्याधिक संभावना है। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रगति संभव।         
मिथुन : भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन एकाकी की अनुभूति करेगा। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। आय के साधन सुलभ होंगे। अपयश व लांछन से बचें। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।          
कर्क : घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रोजगार में किसी महत्वपूर्ण सफलता हेतु मन केंद्रित होगा। परिवार में अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।          

सिंह : जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।     
कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। बिगड़े संबंधों में फिर प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।          
तुला : बकाया धन प्राप्ति का योग है। कुछ नये आसार मन को उत्साहित करेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ नवीन कार्यों से लाभ संभव। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।       
वृश्चिक : व्यवसाय में नयी योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। रोजगार में सुधार हेतु मन में चिंता संभव। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।       
धनु : परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने के आसार हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। कठिनाइयों एवं विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की  ओर अग्रसर होंगे। 

मकर : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  खानपान में सावधानी बरतें। शिक्षा की दिशा में थोड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है।       
कुंभ : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा।     
मीन : नये कार्यों से लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नवीन संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment