बृहस्पतिवार, 17 दिसम्बर, 2020 का राशिफल/

Last Updated 16 Dec 2020 11:52:43 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 17 दिसम्बर, 2020 का राशिफल/।


बृहस्पतिवार, 17 दिसम्बर, 2020 का राशिफल/

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।         
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावित होंगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिन्ता छोड़ वर्तमान में केंद्रित होने का प्रयास करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।     

सिंह : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। स्वास्थ्य  के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।     
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भावनात्मक रुप से मन में एकाकीपन का एहसास होगा।      
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा।     
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आलस्य का त्याग करें। किसी नयी योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी।     
धनु : महत्वपूर्ण दायित्यों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न पालें। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे।   
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।     
कुंभ : संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। महत्वपूर्ण कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।
मीन : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment