बुधवार, 16 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 16 Dec 2020 01:14:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 16 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 16 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।            
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां  स्वाभाविक हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।            
मिथुन : कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नयी जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।             
कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।      

सिंह : राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
कन्या : किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।          
तुला : वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे।       
वृश्चिक : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।      
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। कुछ नये आय के स्रोत बनेंगे। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में अ2ापकी अच्छी छबि बनेगी।             
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिकता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।        
कुंभ : कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे।  जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।  
मीन : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment