मंगलवार, 15 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 15 Dec 2020 01:31:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 15 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 15 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। कुछ अच्छे आसार उत्साह में वृद्धि करेंगे। कार्यक्षेत्र की कठिनाइयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।
बृषभ : मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाववश प्रतिभाओं को उजागर करने में अक्षम होंगे। संतान के भविष्य संबंधी चिंतायें थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंटवश उत्साहित होंगे।
मिथुन : कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यस्तता बढ़ेगी। मन से नकारात्मक भावनाओं को त्याग  सकारात्मकता पर ध्यान दें।
कर्क : काफी दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिजनों का सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।
सिंह : विरोधियों की सक्रियता के बावजूद धैर्य का परिचय देंगे। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मन चिंतित होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या : विषम स्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति संभव। उथल-पुथल से डरने के बजाय विवेक से काम लें। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता के आसार हैं। जिम्मेदारियों की पूर्ति में बिलम्ब होगा।
तुला : अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छबि को प्राप्त करेंगे। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने इष्ट देव की आराधना करके नया कार्य शुरु करेंगे तो सफल होंगे।
वृश्चिक : अच्छे समय की शुरुआत होगी। कार्यक्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति के आसार हैं। है कोई अवराधिक कार्य भी संभव।
धनु : सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति का योग है। घरेलू कार्यों की पूर्ति हेतु ब्यस्तता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मृदुभाषी बनें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से वैचारिक मतभेद संभव।
मकर : स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। लेनदेन में सावधानी बरतें। भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए आंतरिक क्षमता को पहचाने। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब संभव।
कुंभ : रोजगार क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में साधनाभाव की अनुभूति होगी। घर में कुछ तनावप्रद वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवान्छित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा।
मीन : प्रयासरत् क्षेत्र में उमंग की अनुभूति करेंगे। नयी सफलतायें आपको आकषिर्त करेंगी। अत: परिश्रम से न डरें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रूचि बढ़ेगी। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment