सोमवार, 14 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 14 Dec 2020 01:18:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 14 दिसम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 14 दिसम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनावें। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। मन में किसी नये क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा।    
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।            
मिथुन : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।        
कर्क : मन को सकारात्मक दिशा देवे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।            

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन में निराशा न पैदा होने देवें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा।              
कन्या : कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।          
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। मन को कुछ सकारात्मक दिशा देवे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीब्र होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।         
वृश्चिक : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीब्र।         
धनु :  समस्याओं के समाधान से उत्साह में बृद्धि होगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव। नये सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।         
मकर : मस्त मौला मन समय का दुरुपयोग कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में  महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में निराशा पैदा करेगी।        
कुंभ : कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीब्र होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव।      
मीन : भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परिस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment