13 से 19 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 13 Dec 2020 12:38:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 से 19 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


13 से 19 दिसम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। अत्याधिक आर्थिक जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। समय का सहयोग आपको बड़ी मजबूती से मिलेगा। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। मन को सकारात्मक दिशा दें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कुछ कठिनाइयां संभव। परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। कुछ नयी प्रतिभाओं का संचार होगा। परिश्रम द्वारा कुछ नयी सफलताएं प्राप्त करेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।

मिथुन-किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्योंकि आपके ऊपर परिवार का दारोमदार टिका है। ऐसा नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में मनोबल बनाए रखें। मन संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कर्क-इस सप्ताह संघर्ष के साथ नयी  सफलताओं के आसार हैं।  व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। संघर्ष व साधनाभाव के बीच जीवन की नयी चुनौतियां रहेंगी। विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। स्वयं पर भरोसा रख कार्यक्षेत्र में अपनी महत्ता साबित करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनो की बातों का बुरा न माने।    
सिंह-परिवार को एकजुट रखने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। मिलनसारिता से संबंधों को प्रभावित न होने दें। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिलेशिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।  
कन्या-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभकारी आसार बनेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी परन्तु यह आपके वर्तमान को प्रभावित कर रही हैं। परिवार में अपने कद व गरिमा का ख्याल रखते हुए यथोचित सभी संबंधों में सौम्यता लायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।    
तुला-इस सप्ताह कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। बिद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। अत्याधिक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण से तनाव रहेगा। ईश्वरीय आस्था से शांति का आभास होगा। कार्यक्षमता द्वारा प्रगति संभव। कुछ नयी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन होगा।
वृश्चिक-दूसरों की आलोचना या इधर की बात उधर करने जैसी किसी भूल से छबि धूमिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ घरेलू दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान दें। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। परिजनों के छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
धनु-मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। स्वयं को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।
किसी धार्मिक अथवा समाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नयी संवेदना का प्रभाव किसी नये रिश्ते को जन्म देगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लांछन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावना के आदान-प्रदान में कमी लाता है।
मकर-हड़बडी व जल्दबाजी आपकी बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते हैं। इसे सुधारें। परिवारिक में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा परन्तु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसाय में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से  असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का समय होगा।
कुंभ-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।
मीन-निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: हर स्थिति में इसके साथ समझौता करके ही चलना पड़ता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अन्जाम देने लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment