मंगलवार, 24 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Nov 2020 12:40:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 24 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 24 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती नजर आयेंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे।            
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नयी प्रतिभाएं उजागर होंगी। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। किसी संबंध को लेकर बहुत परेशान हो सकते हैं। घर में खुशहाली रहेगी।         
मिथुन : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसे सुधारें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क : कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।           

सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अपनी मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए अपने उच्छृंखल मन को नियंत्रित करें। घर में वातावरण अनुकूल होगा।        
कन्या : सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक : आज के दिन किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट संभव। श्रेष्ठजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। सामाजिक संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी।     
धनु : अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।           
मकर : सगेस-संबंधियों के बीच मर्यादा का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। प्रतिभाओं पर भरोसा रखते हुए महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों।     
कुंभ : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए काफी व्यस्तता का समय होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।     
मीन : एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। नये लक्ष्य व नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनायेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment