सोमवार, 23 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 23 Nov 2020 12:43:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 23 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 23 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : पारिवारिक अथवा नीजी जरूरतो में व्यय के योग है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          
बृषभ : निराशा को छोड़ कर समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।  सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। आलस्य का त्याग करें। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से मन परेशान होगा।      
मिथुन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन नये-नये कल्पनाओं की शैर करेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार है। निकटस्थ संबंधों में सहयोग प्राप्त होगा।           
कर्क : कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। हसमुख स्वभाव से आस-पास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।   
सिंह : कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। किसी निकटस्थ संबन्ध से लाभ के आसार बनेंगे। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।  

कन्या : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे न घबराएं। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर आशावादी बनें। प्रियजनो से प्यार, सम्मान के योग है।         
तुला : संबंधों में कुछ खट्टा-कुछ मीठा  दोनों का एहशास होगा। कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे न घबराएं। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।      
वृश्चिक : अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगी। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहशास होगा। बिद्यार्थियो के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी।        
मकर : काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें। जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक है। अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा देवें।        
कुंभ :  किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिन्तित होगा। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र मे सफलता के योग है। सम्वेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है।
मीन: आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आय-व्यय मे असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment