22 से 28 नवम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 22 Nov 2020 12:51:16 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 से 28 नवम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।




22 से 28 नवम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  गलत लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।   
वृषभ-एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों सफलता मिलेगी।  नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
मिथुन-इस सप्ताह भावुक मन सगे-संबंधों के बीच भावनात्मक अपेक्षाओं को लेकर प्रभावित होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मन पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर व्याकुलता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख  अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कर्क-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से प्रभावित रहेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु चिंता होगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय लाभदायी होगा। बड़ों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।     
सिंह-इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय के प्रति  आकषर्ण बढ़ेगा। पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। कुछ नकारात्मकता से परेशान होंगे किंतु सत्संगियों के सहयोग से उत्साह का संचार होगा। राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लांछन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।       कन्या-इस सप्ताह विषम स्थितियों में संयम से काम लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। कुछ आर्थिक चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।       
तुला-इस सप्ताह मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति न होने से चिंता होगी। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार मन में स्थान बनाएंगे। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
वृश्चिक-भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। धार्मिक कायार्ें में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक व व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।   
धनु-पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की सुव्यवस्थित डंग से पूर्ति के लिए मन चिंतित होगा।  
महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु बेचैन होंगे। कुछ नयी शंकाएं संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की तैयारियां जोरों पर होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां की आशंका है। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अच्छी भावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकटस्थ संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नये आसारों से अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।
मीन-आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आर्थिक अभाववश मन में चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment