बुधवार, 11 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 11 Nov 2020 04:06:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 11 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 11 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आर्थिक लाभ के प्रबल आसार हैं। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है।        
बृषभ : मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में जाया न करें। अत व्यावहारिक बने। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें।        
मिथुन : परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा दें।        
कर्क : प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक चिंताएं प्रभावी होंगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

सिंह : अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नयी  घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।       
कन्या : निर्थक परिजनों से कुछ भावनात्मक कष्ट संभव। अत्याधिक व्यय से मन परेशान हो सकता है। नये कायार्ें के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।               
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। नये व्यावसायिक संबंध बढ़ेंगे। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। जरुरत से ज्यादा बोलना व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालेगा।
वृश्चिक : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।  रोजगार में कुछ नयी योजनाओं पर मन केंद्रित होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे।        
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। अपनी बातूनी कला का भरपूर लाभ उठाएंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।              
मकर : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें।           
कुंभ : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों में समझौतावादी रवैया अपनाएं। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन में अरुचि का शिकार होगा। कुछ ब्यस्तताएं सामने आएंगी।           
मीन : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment