मंगलवार, 10 नवम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Nov 2020 03:10:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 10 नवम्बर, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 10 नवम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।      
बृषभ : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान देने का प्रयास करें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें।      
मिथुन : कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका क्षेत्र में सामान्य व्यस्तता रहेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।     
कर्क : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। महत्वपूर्ण कायार्ें के प्रति लापरवाही न करें।
सिंह : काफी बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को प्रगतिशील बनाने का प्रयास करें। कमजोर मनोबलवश मन में शंकाओं का जन्म संभव।        
कन्या : आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में गंवायेगा। मौमस के अनुकूल स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा में समुचित परिश्रम करेंगे।      

तुला : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।     
वृश्चिक : लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। इसे सुधारें। विषम स्थिति में समय को दोष देना ठीक नहीं है। अपनी दिनचर्या को सुधार कर सही दिशा में केंद्रित हों। जरूरी कार्य समय से पूरे करें।     
धनु : कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। दूसरों की आलोचना छोड़ स्वयं का आंकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।     
मकर : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी नये संबंध के प्रति प्रगाढ़ता से निजी संबंध कटु होंगे।    
कुंभ : बिगड़े संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। खानपान में परहेज रखें। बकाया धन प्राप्ति का योग है। महत्वपूर्ण कार्यों में साधनाभाव मन परेशान होगा।   
मीन : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment