बुधवार, 14 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 14 Oct 2020 12:34:41 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 14 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 14 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे संबंधों में कटुता पैदा हो।             
बृषभ : दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेगे। अच्छी अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएंगी।
मिथुन : परिजनों के मध्य घर में दिन समान्य रूप से ब्यतीत होगा। खानपान में थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। वाकपटुता से सगे-संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।         

कर्क : किसी पुराने संबंधी से भेंट की इच्छा प्रबल होगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।          
सिंह : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी। मन को धार्मिक व ईश्वरीय आस्था में केंद्रित करें।         
कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं।          
तुला : अपने भविष्य को लेकर मन में चिंता हो सकती है। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।     
वृश्चिक : सगे-संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग न करें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। घर में खालीपन सा महसूस होगा किंतु  परिजनों के सान्निध्य से सब कुछ सामान्य होगा।        
धनु : मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी। सगे-संबंधों में अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।      
मकर : परिजनों के मध्य मधुर संवाद पर जोड़ दें। मन में उत्साह की कमी होगी। पारिवारिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आविवाहितों के विवाह संबधी गतिविधियां तेज होंगी। घर में खुशहाली रहेगी।          
कुंभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।      
मीन : भावनाओं को नियंत्रित करें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।  मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment