बुधवार, 2 सितम्बर, 2020 का राशिफल

Last Updated 02 Sep 2020 12:04:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 2 सितम्बर, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 2 सितम्बर, 2020 का राशिफल

मेष : कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। सफलताएं क्षमताओं का एहसास कराएंगी।
बृषभ : छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों के समक्ष न कहें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें।  
मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवम नें उत्साह का अभाव रहेगा।             
कर्क : भावनाओं से उद्वेलित मन संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।         
सिंह : भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। किसी नयी व्यावसायिक यात्राओं का योग है। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।
कन्या : बीते दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नील होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।       
तुला : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने सम्बन्ध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।       
वृश्चिक : ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए कर्तव्यों का ठीक डंग से निर्वहन् करें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है।         
धनु : रोजगार में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। नकारात्मक सोच से बाहर निकलें एवं संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। साहस से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति होगी।       
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। वर्तमान कार्य से मन असंतुष्ट होगा। आलस्य का त्याग करें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। भविष्य के प्रति चिंताएं उत्पन्न होंगी।      
कुंभ : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असंतुष्टि पैदा करेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी प्रगति संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।  
मीन : बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंता संभव। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment