बृहस्पतिवार, 20 अगस्त, 2020 का राशिफल

Last Updated 20 Aug 2020 12:34:18 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 अगस्त, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 20 अगस्त, 2020 का राशिफल

मेष : कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित रहेगा।  पेशे संबंधी यात्रा में अवरोध संभव। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभ के आसार है। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा।   
बृषभ : योजनाओं सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। अर्थाभाव वश चिंता संभव। संबंधों में सरल व व्यवहारिक बनने की कोशिश करें। स्वयं पर भरोसा करें। आय-व्यय पर सन्तुलन बनाने की चेष्ठा करें।  
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध मन को हतोत्साहित करेगा। संबंधों के प्रति नयी शिकायतें संभव। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा। कुछ चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी।      
कर्क :  कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। किसी परिजन से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन ईश्वरीय आस्था में केन्द्रित होगा।
सिंह : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव। पद-प्रतिष्ठा में सफलता के आसार है।

कन्या : समस्याओं के समाधान हेतु मन नयी युक्तियों पर केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हो। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा।  
तुला :  नाजुक संबंधों में सन्तुलित व मधुर वाणी का प्रयोग करें। कोई हितैषी बिगड़े हुए संबंधों में सुधार कराएगा। किसी महत्वपूर्ण संबंध को लेकर मन परेशान होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा।      
वृश्चिक : किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।  सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु सन्तुलित योजना पर चलें। रोजगार संबंधी कोई नई योजना बनेंगी। विरोधियों  से कठिनाईयां संभव। 
धनु: आय-व्यय में सन्तुलन बनाने का प्रयत्न करें। आलस्य का त्याग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। प्रणय संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नए समीकरण लाभकारी कार्य क्षमता के परिचायक होंगे। 
मकर : कोई नयी जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।  कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।  रोजगार में प्रगति संभव।  
कुंभ : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर आप उत्साहित होंगे। नियोजित कार्य कुशलता प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। सुखद कार्योंं की व्यस्तता रहेगी।   
मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन जुटाने में मन केन्द्रित होगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment