बुधवार, 19 अगस्त, 2020 का राशिफल

Last Updated 19 Aug 2020 01:28:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 अगस्त, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 19 अगस्त, 2020 का राशिफल

मेष : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रहेगी।  
बृषभ : अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मिथुन : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।    

कर्क : बीती बातों को सोचकर आपना मन व समय दोंनों खराब न करें, बल्कि वर्तमान में जीने का प्रयास करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।   
कन्या : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मन भविष्य संबंधी चिंताओं से ग्रसित होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न होने दें।   
तुला : किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार बढ़ेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।       
वृश्चिक : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।    
धनु : राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार बनेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भविष्य की चिंताएं मन प्रभावी होंगी। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें।    
मकर : पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।     
कुंभ : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।      
मीन : कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment