16 से 22 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 16 Aug 2020 12:01:23 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 से 22 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


16 से 22 अगस्त, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। व्यावसाय में प्रतिभा निखरेगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से उत्साहित होंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।   
वृषभ-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय संभव। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास संभव। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।     

मिथुन-इस सप्ताह अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। मन कई चिंताओं से बोझिल रहेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। अच्छे विचार प्रतिभा को उजागर करेंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा एवं उनकी व्यस्तता बढ़ेंगी।
कर्क-महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।   
सिंह-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लेन-देन में सावधानी बरतें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। नये कार्य में रुचि से उत्साह बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकार हो सकती है।
कन्या-काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ  तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।     
तुला-बीती बातों को भूल वर्तमान के साथ चलें। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। नकारात्मक विचार हावी न होने दें। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
वृश्चिक-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को सही साबित करने में असमर्थ होंगे। काल्पनिक योजनाओं से परे यर्थात् के धरातल पर योजनाओं को सार्थक करने की चेष्ठा करें। एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंन्तित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।   
धनु-पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियन्तण्ररख मिल रहे नये अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव।
कार्यक्षेत्र आपके व्यक्तित्व में बदलाव चाहता है, क्योंपुरानी सारी स्थितियां बदल गई हैं। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कुछ नयी शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता का योग है। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर-नये दयित्वो की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। पुरानी मार्मिक बातें आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। सुंदर संभावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि यह आपके निकट संबंधों में कटुता ला सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी। 
कुंभ-रोजगार में आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां अरुचिकर लगेंगी। महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। धनागम के नये स्रोत बनेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।  
मीन-इस सप्ताह मुश्किल स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। अपने कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों एवं आधुनिक तरीके से विकास कर प्रगति का मार्ग बनाएंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओ से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment