शुक्रवार, 14 अगस्त, 2020 का राशिफल

Last Updated 14 Aug 2020 12:00:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 14 अगस्त, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 14 अगस्त, 2020 का राशिफल

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
बृषभ : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सकारात्मक सोच अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के अनुकूल चलें। भावनात्मक संबंध को लेकर मन काफी संजीदा होगा।       
मिथुन : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नये संबंध प्रगाढ़ होंगे।   
कर्क : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।  रोजगार में व्यस्तता के साथ कुछ समय परिजनों के लिए भी निकालें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां संभव।  

सिंह : कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।    
कन्या : कुछ नयी व्यस्तताएं सामने आएंगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बनें। भाग्य से प्राप्त सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न सार्थक होगा।               
तुला : कुछ संबंधों को लेकर मन खिन्न होगा। नयी उमंग मन में नजर आयेंगे। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। घर में खुशहाली रहेगी।       
वृश्चिक : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साहित होंगे। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थ रहेंगे। 
धनु : नीरस स्वभाववश रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।
मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। हर जगह बचकाना स्वभाव ठीक नहीं है। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा।        
कुंभ : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
मीन : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। किसी नये संबंध से लाभ संभव। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। व्यावसायिक द्वारा संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment