सोमवार, 15 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 15 Jun 2020 03:11:25 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 15 जून, 2020 का राशिफल।


सोमवार, 15 जून, 2020 का राशिफल

मेष : पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। मन मे किसी नई क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनावें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। 
बृषभ : नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
मिथुन : निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की चेष्ठा करें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। संवेदनशील शरीर ग्रहो की प्रतिकूलता से बिमार पड़ सकता है। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवायें।
कर्क : मन को सकारात्मक दिशा देवे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन मेंअरुचितकर लगेगा। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।         
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। मन में निराशा न पैदा होने देवें। किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा।           

कन्या : प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी।
तुला : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा देने का प्रत्यन करें।
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव।      
धनु : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ  संभव। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।        
मकर : मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति में असमर्थता जैसी पूर्वाग्रह मन में निराशा पैदा करेगी। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
कुंभ : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न ्तीव्र होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।    
मीन : अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। भाग्य से प्राप्त अच्छे-बुरे सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment