14 से 20 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 14 Jun 2020 12:07:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 से 20 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


14 से 20 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। जिम्मेदारियों का मन पर दबाव बनेगा। वक्त का अनुपम सहयोग मजबूती से मिल रहा है। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। अपने मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। क्रियाशीलता बढ़ा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को  परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकर्षण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-भावनाओं से परे व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को खान-पान में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।  

मिथुन-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरे मनोबल के साथ कार्यरत रहें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य  को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। घर-परिवार में व्यय संभव।
कर्क-इस सप्ताह संघर्ष के साथ नई सफलताएं भी मिलेंगी। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का  प्रदर्शन कर महत्ता साबित करें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों को दिल पर न लें।   
सिंह-पुरानी गलतियां सुधारने का अच्छा मौका है। अत: गिलेशिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। परिवार में प्यार का संचार करने मे प्रयत्नील रहेंगे। अपनी मिलनसारिता व सामाजिकता से संबंधों को प्रभावित होने दें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण उदेश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। 
कन्या-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। परिवार में अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लावें। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-इस सप्ताह कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। मन मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। अत्याधिक भावनात्मक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। किसी विपरीतलिंग के प्रति आकर्षण तनाव का कारण बन सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करेंगे। हौसले और कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता रहेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्ततापूर्ण समय होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आय-व्यय में संतुलन बनायें।  वृश्चिक-दूसरों की आलोचना करना या इधर की बात उधर करने जैसी भूल से छवि कुप्रभावित होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु केंद्रित हों। राजनीतिज्ञों की सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। परिजनों की हर छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व द्मण् पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
धनु-मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन से कठिन समस्यओं का सामना करने हेतु तत्पर होगा। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आप दूसरों की आलोचना न करें तो इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सोमवार एवं बुधवार को सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
मकर-एक तरफ पारिवारिक वातावरण में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा, वहीं प्रियजनो के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी  आपकी सबसे बड़ी कमी है, जिससे आप नुकसान उठाते रहते हैं। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 
कुंभ-कुछ नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नये उपायों पर केंद्रित होगा। जीविका संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण होगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। 
मीन-निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: इसे जीवन के साथ अपनाना व इसके समझौता करके ही चलना पड़ता है। मौसम के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रियता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवयक है। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को  नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment