शुक्रवार, 12 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 12 Jun 2020 01:44:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 12 जून, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 12 जून, 2020 का राशिफल

मेष : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।
बृषभ : आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अत्याधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होगा। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।         
मिथुन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से प्रयास सार्थक होंगे। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। मधुरवाणी से सगे-संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे।        
कर्क : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।       

सिंह : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।       
कन्या : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।     
तुला : निकट संबंधियों का सानिध्य प्राप्त होगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 
वृश्चिक : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।     
धनु : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। राजनीतिज्ञों से लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। 
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।    
कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।    
मीन : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment