बृहस्पतिवार, 11 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 11 Jun 2020 12:17:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 11 जून, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 11 जून, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।       
बृषभ : कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। प्रतिभाआें के बावजूद हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। इसे सुधारें।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। मांगलिक प्रयासों में गति आयेगी।   
कर्क : परिवार में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी अभिलाषाएं मन को प्रसन्न रखेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में कुछ नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।     
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।       

कन्या : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर मन में चिंता संभव।  
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।    
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सगे-संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की सूचक बनेंगी।    
मकर : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक दिशा में सक्रिय करें। नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता के आसार बढ़ेंगे।
कुंभ : दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। रोजगार में लाभ के नये अवसर मिलेंगे। समस्याओं के समाधान से उत्साहित होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।
मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता को महत्व दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment