बुधवार, 10 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 10 Jun 2020 02:17:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 10 जून, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 10 जून, 2020 का राशिफल

मेष : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्योंं में व्यस्तता बढ़ेगी। असंयमित शब्दों के प्रयोग से संबंधों में कटुता की आशंका है। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।  
बृषभ : गैर सांस्कारिक कार्योंं की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपनी दिनचर्या को सुधार कर स्वयं को रचनात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : गलत संगत से दूरी बनायें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।      
कर्क : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा।
सिंह : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव। अच्छे व्यवहार से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा होगा।
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबधियों के बीच प्यार बिखेरें। कार्योंं की ब्यस्तता से मन परेशान होगा।          

तुला : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का लाभ मिलेगा। हर वक्त स्वयं को लाचार समझना ठीक नहीं है। स्वयं को सकारात्मक दिशा में केंद्रित करें।       
वृश्चिक : महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का लाभ उठाएंगे। कुछ प्रबल इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में अवरेाध समाप्त होंगे।  
धनु : कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध प्रभावित होंगे। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियीलता बढ़ेगी।       
मकर : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां हो सकती हैं। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।    
कुंभ : किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। साधनाभाव से मन चिंतित होगा। मधुर वाणी से प्रभावाली होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। अच्छी आशाएं आपकी क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।            
मीन : क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। कार्यक्षेत्र में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। घर में खुशहाली रहेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment