सोमवार, 23 मार्च, 2020 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 23 मार्च, 2020 का राशिफल।
![]() सोमवार, 23 मार्च, 2020 का राशिफल |
मेष : प्रशासनिक एवं राजनीतिक संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। नये कार्योंके क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र।आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे।
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध से मन परेशान होगा। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन केंद्रित करें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। मन नयी-नयी कल्पनाओं की सैर करेगा।
कर्क : महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आसपास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। आलस्य न करें।
सिंह : नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी निकट संबंध के प्रति विशेष अपनेपन की अनुभूति करेंगे। घर में मेहमान का आगमन संभव।
कन्या : कभी धूप कभी छांव यही जीवन है। अत: उससे न घबराएं। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान मिलने का योग है। घर में खुशहाली रहेगी।
तुला : इस सप्ताह नये लक्ष्यों के प्रति क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। सगे-संबंधों में कटुता न आने दें। रोजगार में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा।
वृश्चिक : प्रतिभाओं से पूर्ण होने के बावजूद निराश मन लाभ से वंचित करेगा। अच्छी योजनाएं महत्पूर्ण दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगी। रचनात्मक कार्योंमें रुचि बढ़ेगी। घर में मेहमान का आगमन संभव।
धनु : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
मकर : काल्पनिक जीवन से परे यर्थात् के धरातल पर सकारात्मक लक्ष्य का निर्धारण करें। जीवन में लक्ष्यहीनता व निराशा दोनों ही घातक हैं। अच्छा होगा कि अपने मन को सकारात्मक दिशा दें।
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन चिंतित होगा। संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है। अत: संतुलित रहने का प्रयास करें। शिक्षा मे सफलता मिलने का योग है।
मीन : रोजगार में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चले। घर में किसी मेहमान के आगमन से घर में प्रसन्नता संभव।
Tweet![]() |