मंगलवार, 24 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 24 Mar 2020 01:27:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 24 मार्च, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 24 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ति का योग है। जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है।
बृषभ : प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने संबंधों से लाभ संभव।
मिथुन : आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लाने का प्रयास करें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान उनसे दूरी बनायें।
कर्क : भविष्य बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।

सिंह : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायेें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।
कन्या : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन चिंतित होगा।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। नये गणमान्य लोगों से संबंध बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु : परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में किसी नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे। जीविका क्षेत्र में प्रगति संभव। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें।
मकर : भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा।
कुंभ : खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आय-व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों के प्रति मन केंद्रित होगा।
मीन : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment