22 से 28 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 22 Mar 2020 12:09:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 से 28 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


22 से 28 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लांछन से बचें। गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लायें।      
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। गलत लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।     

मिथुन-ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय होगा। पूर्वाग्रहवश से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। एक साथ कई सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। आवेश में लिये गये निर्णय से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीविका में परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी एवं प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए परिवर्तित स्थितियां सुखद होंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का  प्रबल योग है। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। विषम स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती हैं। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वन्चित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।   
तुला-यह समय बड़े परिवर्तन का है। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। पुरानी समस्याएं हल होंगी। कुछ अवरोधित कार्य हल होंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का योग है। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।
वृश्चिक-अच्छी भावनाएं मन में नयी उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। कोई लंबी दूरी की यात्रा का योग है। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें,  अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी।
धनु-यह सप्ताह बहुत ही सुखद व मांगलिक होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। राजनीति में आपकी सक्रियता एवं क्रियाशीलता बढ़ेगी। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। नयी योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रगति संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। लाभ के अच्छे अवसर प्रसन्नता रखेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं हावी होंगी। घर में मांगलिक आयोजन संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की व्यस्तता बढ़ेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगा। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिज्ञों को अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बढ़ती जिम्मेदारियां  अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नये आसार क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन समुचित व्यवस्था हेतु चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। बीती बातों को भूल वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधोंम कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार केा शासन सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment