शनिवार, 21 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 21 Mar 2020 02:02:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 21 मार्च, 2020 का राशिफल।


शनिवार, 21 मार्च, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:23, काशी-प्रात: 06:00, कानपुर-प्रात: 06:11, पटना-प्रात: 05:52, देहरादून-प्रात: 06:20, गोरखपुर-प्रात: 05:59, लखनऊ-प्रात: 06:09 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:33, काशी-सायं 06:09, कानपुर-सायं 06:20, पटना-सायं 06:01, देहरादून-सायं 06:29, गोरखपुर-सायं 06:08, लखनऊ-सायं 06:18 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05.28, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05.00, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05.13, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 04.52, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05.27, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05.00, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05.10 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:58, काशी-अप. 03:39, कानपुर-अप. 03:48, पटना-अप. 03:29, देहरादून-अप. 03:52, गोरखपुर-अप. 03:35, लखनऊ-अप. 03:45 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 31, शक् संवत् 1940। चैत्र कृष्ण द्वादशी, संवत् 2076, सौर (मीन) चैत्र मास की 08, प्रविष्टें। रजब्ब 26, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी प्रात: 07:55 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी तिथि तिथि। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 07:40 बजे तक तदन्तर शतभिषा नक्षत्र शुरु। सिद्ध योग अप. 12:23 बजे तक तदन्तर साध्य योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा) शुरु प्रात: 06:18 बजे से, शनिप्रदोष व्रत, यायीजय योग प्रात: 07:56 से रात्रि 07:40 बजे तक, यमदंष्ट्र योग रात्रि 07:40 से अगले दिन सूर्योदय तक, द्वादशी तिथि वृद्धि, महावारुणी पर्व।   
मौसम : पूरे उत्तरीय क्षेत्रों में दिन का तापमान बढ़ेगा। उत्तर-भध्य क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा।



मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। प्रणय संबंधों में मन केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।   
बृषभ : काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।      
मिथुन : गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। अत्याधिक दायित्व एवं कर्जभार से मन परेशान होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।        
कर्क : आय एवं व्यय में संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यय संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दशा में लापरवाही हितकर नहीं है। 
सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दायित्वों की पूर्ति में विलंब से मन में चिंता संभव।   
कन्या : मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद समाचार से मन उत्साहित होगा। आय एवं व्यय में संतुलन बनायें। आय से ज्यादा व्यय मन को परेशान करेगा।       
तुला : अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। ग्रह स्थिति आपके अनुकूल है। अत: अनावश्यक कार्यो में समय व्यर्थ करने के बजाय समय का पूरा लाभ उठायें।     
वृश्चिक : पुराने संबंधों से लाभ संभव। नियोजित परिश्रम द्वारा प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन परिजनों से असंतुष्ट होगा। रोजगार क्षेत्र में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। 
धनु : आंतरिक मनोभाव को परिजनों से प्रकट कर भावनात्मक निकटता लाने का प्रयास करें। आकस्मिक कोई सुखद स्थिति मन को उत्साहित करेगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं को पहचान कर उनसे दूरी बनावें।   
मकर : अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ मिलेगा।    
कुंभ : जीविका क्षेत्र में नये कार्य के प्रारंभ से आर्थिक प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आलस्य का त्याग करें। परिश्रम द्वारा धनागम संभव। जीविका क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे।   
मीन : जीविका संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम की आवश्यकता है। सुख-साधन हेतु व्यय संभव। यात्रा द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment