मंगलवार, 3 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 03 Mar 2020 05:59:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 3 मार्च, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 3 मार्च, 2020 का राशिफल



मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।     
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। सगे संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।     
मिथुन : नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार हैं।  किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।          
कर्क : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। भविष्य की चिंताएं छोड़ स्वयं को रचनात्मक कार्यों में लगायें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।    

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाइयों से न डरें क्योंकि आने वाला समय आपका है। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। भावावेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव।         
तुला : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है।      
वृश्चिक : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा।
धनु : मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। पुरानी बातों को भूल मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। नये संबंध प्रगाढ़ होंगे।     
मकर : अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार बनेंगे। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। बीती बातों को भूलने की कोशिश करें।
कुंभ : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें।       
मीन : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सनिध्य प्राप्त होगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment