सोमवार, 2 मार्च, 2020, का राशिफल

Last Updated 02 Mar 2020 04:53:24 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 2 मार्च, 2020, का राशिफल।


सोमवार, 2 मार्च, 2020, का राशिफल

मेष : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से सम्बन्धों मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता  बढ़ेगी। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता नए उत्साह का संचार करेगी।      
बृषभ : अपने जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। भविष्य के प्रति निराशा जनक विचारों को मन पर हावी न होने दें।     
मिथुन : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। नए व्यावसायिक यात्राओं का योग है। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक हो सकता है।      
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। बुद्धिमता व परिश्रम का मिला-जुला संयोग का भरपूर लाभ उठाएंगे।   
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की चिन्ता उत्पन्न होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रहे जीवन में उत्साह का अभाव। भविष्य और रोजगार को लेकर मन थोड़ा चिन्तित होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कन्या : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। छोटी-छोटी पारिवारिक बातें बाहरी व्यक्तियों से न कहें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।       
तुला : तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। भावनावों से उद्वेलित मन सम्बन्धों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय होने के आसार हैं।
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। साहस व बुद्धिमता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।   
धनु : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। निकटस्थ सम्बन्धों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छवि बनाएं।      
मकर: आलस्य का त्याग करें। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक ढंग से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी।     
कुंभ : किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।     
मीन: भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment