1 से 7 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 01 Mar 2020 12:37:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 से 7 मार्च, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर परेशान होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को धूमिल कर सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर मन उत्साहित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन में चिंता संभव। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लेवें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।    
वृषभ-नये व्यायसायिक संबंधों से लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। रचनात्मक प्रवृत्ति उजागर होगी। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केन्द्रित होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।  सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है। इस पर ध्यान दें।

मिथुन-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। 
कर्क-कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। पारिवारिक बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। अपने अंदर व्यस्कता लायें। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार व शनिवार को परिजनों के सहयोग से यह सप्ताह सुखद होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। मांगलिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।
सिंह-अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। प्रशासनिक लोगों से निकटता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रोजगार में अति ब्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण घरेलू कार्यों की पूर्ति समयानुकूल करें  
कन्या-इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। आर्थिक कठिनाइयों सहित विरोधियों की प्रबलता की आशंका है परन्तु धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लायेंगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लेवें। प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
तुला-महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे आकांक्षाओं की पूर्ति में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोगसे उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
वृश्चिक-निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। उच्च मनोबल द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। यात्रा में अपने सामन की सुरक्षा स्वयं करें। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये- विचारों पर केन्द्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न कर, मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं  बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। यात्रा द्वारा लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम हेतु मन केन्द्रित होगा।
धनु-उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान दें। 
मन नये कार्यों पर केन्द्रित होगा परंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केन्द्रित होने में असमर्थ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के लिए मन में चिंता संभव। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। 
मकर-मिलनसार स्वभाव से संबंधों में निकटता बढ़ाएंगे। संबंधों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। यर्थाथता से परे अपनी कल्पनाओं व महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक  मिलेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। मंगलवार एवं  शुक्रवार को शासन-सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक अयोजन हेतु मन समुचित व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद अपयश की आशंका है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। दाम्पत्य जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों के लिए  कुछ आकस्मिक लाभप्रद स्थितियां रहेंगी। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह ऊर्जावान बनाएंगा। घर में श्रेष्ठजनों का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment