शनिवार, 29 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 29 Feb 2020 12:42:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 29 फरवरी, 2020 का राशिफल।


शनिवार, 29 फरवरी, 2020 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:47, काशी-प्रात: 06:21, कानपुर-प्रात: 06:33, पटना-प्रात: 06:13, देहरादून-प्रात: 06:44, गोरखपुर-प्रात: 06:21, लखनऊ-प्रात: 06:31 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:20, काशी-सायं 05:59, कानपुर-सायं 06:09, पटना-सायं 05:50, देहरादून-सायं 06:16, गोरखपुर-सायं 05:57, लखनऊ-सायं 06:06 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.00, काशी-प्रात: 09.40, कानपुर-प्रात: 09.50, पटना-प्रात: 09.31, देहरादून-प्रात: 09.55, गोरखपुर-प्रात: 09.37, लखनऊ-प्रात: 09.47 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11:17, काशी-रात्रि 10:49, कानपुर-रात्रि 11:01, पटना-रात्रि 10:40, देहरादून-रात्रि 11:15, गोरखपुर-रात्रि 10:49, लखनऊ-रात्रि 10:59 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय फाल्गुन 07, शक् संवत् 1940। फाल्गुन शुक्ल पंचमी, संवत् 2076, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 17, प्रविष्टें। रजब्ब 04, हिजरी 1441 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी प्रात: 09:09 बजे तक तदन्तर षष्ठी तिथि शुरु। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 06:21 बजे तक तदन्तर भरणी नक्षत्र ही उदित रहेगा। ब्रrा योग अप. 12:06 बजे तक तदन्तर ऐन्द्र योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। यायीजय योग सूर्योदय से प्रात: 09:10 बजे तक।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर पूर्ववत् दिन की अपेक्षा ठंड में कमी होगी। मध्य-उत्तर क्षेत्र में भी तापमान बढ़ेगा।



मेष : कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। घर में खुशहाली रहेगी। 
बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रयत्नशील होगा। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी।            
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रोजगार संबंधी यात्रा संभव।       
कर्क : कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।          
सिंह : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन केंद्रित होंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।       
कन्या : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पिता के सहयोग से विषम स्थिति में राहत मिलेगी।       
तुला : भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था हेतु चिंतित होगा।      
वृश्चिक : रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल व सकुशल पूर्ति हेतु सक्षम होंगे। 
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। भावनाओं पर नियन्तण्ररख दायित्वों के प्रति सजग हों। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।        
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।   
मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश पर नियंतण्ररखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment