बुधवार, 4 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 04 Mar 2020 02:51:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 4 मार्च, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 4 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।
बृषभ : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श करें। छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।
कर्क : सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। भावना से उद्वेलित आपका मन सगे-संबंधियों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।

सिंह : कार्यक्षेत्र में कुछ नये आसार बनेंगे। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।
कन्या : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर हो सकते हैं। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।
तुला : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।
वृश्चिक : हर घटना से सीख लें। ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का सही तरीकेसे निर्वहन् करें।
धनु : साहस व बुद्मित्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी भी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा।  नकारात्मक सोच से बाहर निकलें।
मकर : भविष्य के प्रति मन में चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि उत्पन्न होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव।
कुंभ : महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करेगें तभी सही प्रगति कर सकते हैं।  तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।
मीन : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लानपरवाही न बरतें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment